Ramgarh News: विधायक जयराम ने की पूजा अर्चना
रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: रजरप्पा। निज प्रतिनिधि डुमरी विधायक व जेकेएलएम सुप्रीमो जयराम कुमार महतो रविवार को मां छिन्नमास्तिका मंदिर रजरप्पा पंहुचे। विधायक ने मां छिन्नमास्तिका की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया और नारियल की बलि दी। मंदिर के पूजारियों ने उन्हें वैदिक मन्त्रोंचार के साथ विधिवत पूजा करवाया और रक्षा सूत्र बंधवाया। पूजा अर्चना के पश्चात विधायक श्री महतो कुछ देर मंदिर परिसर में रुके व कार्यकर्त्ताओं से संगठन समेत अन्य जानकारी ली। विधायक के रजरप्पा आने के बाद बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता रजरप्पा पंहुचे व उनका स्वागत किया। इस दौरान पनेश्वर महतो, विजय साहू, संतोष कुमार चौधरी समेत कई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.