रामगढ़, नवम्बर 10 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिद्दी बस्ती के प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार मिश्र और शिक्षक प्रदीप कुमार पाल ने अरगड्डा जीएम सत्यजीत कुमार को बधाई दिए हैं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रधानाचार्य और उनके सहयोगी ने जीएम को सीसीएल के सर्वश्रेष्ट जीएम से सम्मानित किए जाने के लिए बुके देकर हार्दिक बधाई दिया है। इस दौरान विद्यालय के सर्वांगीण विकास के संबंध में भी चर्चा की गई। जिस पर जीएम ने विद्यालय के विकास हेतु यथासंभव योगदान देने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...