रामगढ़, जुलाई 14 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ 2 उच्च विद्यालय, कोयरी टोला के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अंचल अधिकारी रामगढ़ को पत्र लिखकर विद्यालय परिसर में स्थित दो हरे-भरे पेड़ों को अवैध रूप से काटे जाने के मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण कर मंदिर बनाये जाने की बात भी आवेदन में लिखा गया है। इस मंदिर के पास के दो पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत की गई है। 13 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि रामगढ़ 2 उच्च विद्यालय, कोयरी टोला के विद्यालय परिसर में मंदिर के निकट दो हरे-भरे पेड़ अवैध रूप से काट दिए गए हैं। प्रधानाध्यापक ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण कर मंदिर का निर्माण किया गया है। इसके बाद 12 जुलाई 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे दोनो...