Ramgarh News: विद्यालयों में एमडीएम व क्षतिपूर्ति अवकाश पर शिक्षक संघ ने डीईओ-डीएसई से की वार्ता
रामगढ़, जुलाई 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ रामगढ़ जिला इकाई के शिष्टमंडल ने सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक से मुलाकात कर कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालन के लिए कुकिंग कॉस्ट की कमी से उत्पन्न कठिनाइयों पर अपनी बात रखी। साथ ही क्षतिपूर्ति अवकाश से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक वार्ता की। शिष्टमंडल का नेतृत्व जिला महासचिव विभूति कुमार महतो ने किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री असदुल्लाह सहित संघ के कई शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.