रामगढ़, अक्टूबर 16 -- नवरात्रि और विजयादशमी पर सांस्कृतिक गतिविधियां Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ में नवरात्रि, विजयादशमी के अवसर पर विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, नैतिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को माँ दुर्गा की शक्ति, साहस, करुणा और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। नर्सरी से यूकेजी तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एलकेजी के बच्चों ने हिंदी और अंग्रेजी में माँ दुर्गा पर कविताएं प्रस्तुत कीं, जबकि यूकेजी के विद्यार्थियों ने माँ दुर्गा के नौ गुणों को शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। नर्सरी के बच्चों ने पेपर कप से बने रावण के पिरामिड को गिराकर बुराइयों के...