रामगढ़, जुलाई 12 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि सामाजिक सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से सुभाष चौक स्थित उम्मीद विद्यालय बालिका मध्य विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एयर कूलर रविवार को स्थापित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए यह पहल बच्चों को स्वच्छ और ठंडी हवा उपलब्ध कराने, उनके लिए बेहतर अध्ययन वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों के लिए लाभदायक साबित होते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एयर कूलर लगने से विद्य...