रामगढ़, अक्टूबर 18 -- रामगढ़ के नवदुर्गा मंदिर में नवरात्रि आयोजन Ramgarh News: ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि ।शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शहर के विकास नगर स्थित नवदुर्गा मंदिर परिसर में भक्ति औरआस्था की झलक दिखा।आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना है। पूजा पंडाल में श्रद्धाभक्ति व उल्लास का संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में निर्मित भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन महाषष्ठी देर रात गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। ​पंडाल में नवदुर्गा माता, नागेश्वर नाथ महादेव, भगवान लक्ष्मी-नारायण और संकटमोचन बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना हो रही है। उद्घाटन के साथ ही मां के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा है। समिति के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा ​के अनुसार ...