Ramgarh News: वाहन चोरी के संगठित गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद
रामगढ़, जुलाई 23 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ पुलिस की जांच में वाहन चोरी के एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। मामले में छह लोगों को आरोपित बनाया गया है। इनमें से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीन अन्य फरार हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों के इंजन और चेसिस नंबर घिसकर तथा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनकी पहचान बदल देता था और फिर उन्हें कम कीमत पर बेच देता था। प्राथमिकी के अनुसार 20 जुलाई की शाम गुप्त सूचना पर नईसराय चौक के पास वाहन जांच के दौरान बड़की कुन्दरूकला निवासी नजरूल अंसारी और निसार अंसारी दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों के साथ पकड़े गए। दोनों वाहन के कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की हैं और उन्हें 10 से 15 हजार रुपये में बेचते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.