रामगढ़, सितम्बर 7 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ वार्ड 26 पार्षद देवधारी महतो ने सोमवार को सवैयागढ़ा में पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास किया। पार्षद ने कहा कि यहां के लोगों के आवागमन के लिए सार्थक कदम है। आने वाले समय में कई विकास कार्य किए जाएंगे। पूरे नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र में वार्ड 26 की पहचान मॉडल वार्ड के रुप में होगी। मौके पर दिलेश्वरी देवी, मनीषा देवी, गायत्री देवी, मनी देवी, तुला देवी, विलासों देवी, पारो देवी, रमन महतो, पोखलाल महतो, उपेंद्र महतो, बंधु महतो, हुलास महतो, नीरज कुमार, पंचम महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...