रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले के दोहाकातू पंचायत अंतर्गत पारलोलो गांव में रविवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार मवेशियों की भी जान चली गई। मृतका की पहचान प्रमिला देवी 35 वर्ष पति विनोद महतो, निवासी ग्राम पार लोलो, पंचायत दोहाकातू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रमिला देवी रविवार दोपहर अपने मवेशियों को खेत में चरा रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। प्रमिला देवी तथा उनके साथ मौजूद चार मवेशी इसकी चपेट में आ गए। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पशुओं के लिए चारा लाने गई महिला की ठनका गिरने से मौत जबकि चारों मवेशियों की भी घटनास्थल पर ही जान चली गई।घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़...