रामगढ़, जुलाई 6 -- Ramgarh News: पतरातू । रामगढ़ जिला के पतरातू प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र माना जाता है। बीते वर्ष इसी विद्यालय की सात छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में पूरे जिले के टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। लगभग 46 पंचायतों और 100 गांवों की बालिकाओं के लिए यह विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। जहां वर्तमान में नए नामांकन सहित करीब 550 छात्राएं अध्ययनरत हैं। बावजूद इसके, विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था गंभीर समस्या से जूझ रही है।

प्रशासनिक समस्याएं अप्रैल माह से लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे हैं। जिससे वित्तीय एवं प्रशासनिक काम प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि पिछले दो माह से व...