Ramgarh News: लालगढ़ जंगल में बेसुध अवस्था में मिला युवक, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
रामगढ़, अक्टूबर 24 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। जागेश्वर थाना क्षेत्र के लालगढ़ जंगल में एक युवक बेसुध अवस्था में मिला। युवक की हालत ऐसी थी कि उसके शरीर पर मल लगा हुआ था और दुर्गंध के कारण लोग उसे हाथ लगाने से कतरा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही जागेश्वर थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने तत्परता दिखाते हुए युवक के उपचार की व्यवस्था कराई। इसके बाद स्थानीय चिकित्सक की देखरेख में उसका इलाज शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान केदला तीन नंबर निवासी ओम प्रकाश केसरी, पिता स्वर्गीय सीताराम प्रसाद केसरी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह 22 अक्टूबर की दोपहर घर से निकला था। काफी समय तक घर नहीं लौटने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी।
युवक को जंगल में मिला उपचार -साबुन-पानी से साफ करने के बाद शुरू हुआ इलाज लालगढ़ जंगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.