रामगढ़, जुलाई 29 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा कोलियरी रोडसेल समिति ने बुधवार भुरकुंडा पीओ को पत्र सौंप अविलंब बीएलए आउटसोर्सिंग कंपनी के साथ वार्ता आयोजित कराने की मांग की है। पूर्व में सौंपे गए पांच सूत्री मांग पत्र का हवाला देते हुए सेल समिति ने सीसीएल प्रबंधन के उदासीन रवैया पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। समिति ने बताया कि 9 जुलाई को प्रबंधन ने आउटसोर्सिंग कंपनी के साथ पांच सूत्री मांगों के संबंध में वार्ता कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इधर सीसीएल प्रबंधन रोड सेल समिति की मांगों को नजरअंदाज कर अन्य समितियों के साथ वार्ता कर रही है, जो तर्क संगत नहीं है। यह भी पढ़ें- दोहरे आंदोलन की तपिश में सुलग रही भुरकुंडा, आउटसोर्सिंग ठप यदि प्...