रामगढ़, अगस्त 14 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला संवेदक संघ की बैठक गुरुवार को जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स परिसर में संघ के अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संवेदक शामिल हुए। बैठक के दौरान संवेदकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

समस्याओं पर चर्चा बैठक में उपस्थित संवेदकों ने सर्वसम्मति से जिले के सभी विभागों की निविदाओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। संघ के सदस्यों ने कहा कि रॉयल्टी चालान को अनिवार्य किए जाने से संवेदकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवेदकों ने निर्णय लिया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता और रॉयल्टी चालान अनिवार्य किए जाने से संबंधित व्यवस्था में आवश्यक सुधार नहीं होता, तब तक जिले के स...