रामगढ़, अगस्त 27 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रैयत खतियानी विस्थापित प्रभावित एससीएसटी सौंदा बस्ती के ग्रामीणों ने बुधवार को सौंदा डी परियोजना कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रबंधन को मांग पत्र सौंपते हुए परियोजना शुरू करने से पूर्व ग्रामसभा कराने और मांगों पर लिखित सहमति बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि वे सौंदा डी परियोजना शुरू होने का स्वागत करते हैं, लेकिन प्रबंधन ने अब तक ग्रामसभा नहीं की है। मांग पत्र में सौंदा बस्ती के पारटांड़ फुटबॉल मैदान में ग्रामसभा कराने, डाकघर, सरकारी स्कूल व बैंक को बस्ती के साथ पीओ कार्यालय भी सौंदा बस्ती में स्थापित करने की मांग की गई है।ग्रामीणों ने भूमि का संयुक्त व पारदर्शी सर्वे कराने, चार गुणा मुआवजा, स्पष्ट नियोजन नीति और परिसंपत्तियों का अलग से मूल्यांकन कर ...