रामगढ़, अगस्त 14 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। आरपीडब्ल्यूयू के क्षेत्रीय सचिव प्रदीप रजक ने अरगड्डा जीएम से रेलीगढ़ा वजन घर के पास सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने की मांग की है। यूनियन नेता ने कहा कि रेलीगढ़ा वजन घर के पास ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगी हाईवा सुरक्षा नियमो को ताक पर रखकर गाड़ी खड़ी करते और चलाते हैं। जिससे अनेको बार वहां काम करने वालों के साथ उस सड़क से गुजरने वाले दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। यहां पर हाईवा के बेतरह खड़ा करने और सड़क को जाम करने को लेकर प्रंबंधन से शिकायत करके सुरक्षा व्यवस्था सही करने की मांग कई बार किया गया है। इसके बाद भी इसमें सुधार नहीं हुआ है। जिससे यहां दुर्घटना होते रहता है। जिसका ताजा उदाहरण गुरुवार की रात्रि में एक हाईवा के एक बाइक को पूरी तरह से चपेट लिया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्त...