रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिकनिधि। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवदी (सीपीएम) के रामगढ़ जिला सचिव आरपी सिंह चंदेल ने रेलीगढ़ा मुख्य सड़क किनारे नाली पर से अतिक्रमण हटाने की मांग किया है। सीपीएम नेता आरपी चंदेल ने रेलीगढ़ा पीओ को मांग पत्र देकर मांग सौपा है। जिसमें कहा है कि रेलीगढ़ा में मुख्य सड़क के किनारे बनी सड़क पर दुकानदारों ने कर लिया है। जिसके कारण नाली में कुड़ा कचड़ा जमा होकर नाली जाम हो जाता है। फलस्वरुप नाली का पानी सड़क पर बहने लगता है। जिससे इस सड़क से गुजरने वालों को काफी परेशानी होता है। सीपीएम नेता ने पत्र में कहा कि इसे लेकर रेलीगढ़ा निवासी सह जदयू के युवा नेता प्रदीप रजक के मांग करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। जिससें प्रबंधन के नाकारात्मक रवैया प्रदर्शित करता है। सीपीएम नेता इसे लेकर अव...