रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। अलारसा जोनल कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को बरकाकाना लॉबी में रनिंग स्टाफ ने रेलवे प्रशासन के आदेशों और विभिन्न समस्याओं के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया। कर्मचारियों ने क्रू को टेल लैंप/टेल बोर्ड देने, सहायक चालकों से हैंड ब्रेक बंधवाने और फॉग सेफ डिवाइस ढुलवाने के आदेश वापस लेने की मांग की। धरने की अध्यक्षता करते हुए मंडल संयुक्त सचिव मनंजय कुमार ने कहा कि रेलवे प्रशासन रनिंग स्टाफ पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। पहले से ही वॉकी-टॉकी, फॉग सेफ डिवाइस और पटाखे सहित कई उपकरण ढोने पड़ते हैं। अब दूसरे विभाग के काम भी उनसे कराए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: लोको पायलट से लगातार चार-चार रात्रि ड्यूटी कराना खतरनाक उन्होंने फॉग सेफ डिवाइस को लोको में फिट करने की मांग की। जोनल सहाय...