रामगढ़, अगस्त 20 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी और जेएम कॉलेज भुरकुंडा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जेएम कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ रेडक्रॉस सोसायटी रामगढ़ के चेयरमैन अनूप कुमार, प्रिंसिपल डॉ शीला सिंह, इंद्रपाल सिंह पाले, विनय कुमार सिंह, उदय सिंह, संजय अग्रवाल, अखिलेश शर्मा, अमरेश सिंह, संजय सिंह, अशोक सिन्हा, डॉ निशत अहमद, डॉली किस्पोट्टा आदि ने संयुक्त रूप से किया। चेयरमैन अनूप कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त की आवश्यकता किसी को कभी भी पड़ सकती है और रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है।उन्होंने शिविर में सहयोग व सहभागिता करने वाले जेएम कॉलेज प्रबंधन, शिक्षक, रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य और रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों के ...