रामगढ़, अक्टूबर 26 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (राकोमयू) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सीसीएल रिजनल वर्कशॉप प्रबंधन के साथ वार्ता की। इस दौरान यूनियन की ओर से पीओ दिनेश सिंह को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में कर्मियों की सुविधाओं और आवासीय परिसर की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया। यूनियन ने पुरुष और महिला शौचालयों सहित बाइक गैराज की नियमित सफाई कराने, महिला कर्मियों के लिए रेस्ट रूम की व्यवस्था करने और आवासीय परिसर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा आवासीय परिसर में सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा कर्मी नागेश्वर मुंडा, कैटेगरी-2 को क्रेन ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिलाने की मांग भी शामिल है। प्रतिनिधिमंडल ने अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई। वार्ता के दौ...