रामगढ़, अक्टूबर 26 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। राजकीय मध्य विद्यालय सयाल में कमरे का ताला तोड़कर उपकरणों की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में प्रधानाचार्य राजीव रंजन ने भुरकुंडा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि 50 हजार से ज्यादा के सामानों की चोरी हुई है, जबकि काफी जरूरी उपकरण तबाह कर दिए गए हैं। प्रधानाचार्य राजीव रंजन बताया कि रविवार की छुट्टी के बाद आज सोमवार को जब विद्यालय खोला गया तब चोरी की जानकारी हुई। कम्प्यूटर रूम और मैथ-साइंस लैब रूम का ताला टूटा हुआ था। इसमें कई उपकरण गायब थे। जबकि कई को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- Madhepura News: उदाकिशुनगंज: केपीएन हाई स्कूल का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी। चोरी हुए सामान में स्टेबिलाइजर, साउंड सिस्टम, बाहरी स्पीकर, आईआर कैमरा और विज्ञान प्...