Ramgarh News: रामगढ़ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान
रामगढ़, अक्टूबर 1 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कॉलेज में महात्मा गाँधी जयंती के पूर्व संध्या राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट एक व यूनिट दो के तत्वाधान मे स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कॉलेज के मुख्य द्वार से लेकर कॉलेज भवन तक कचरे को साफ किया गया तथा आस पास के दुकानदारों से सड़क पर कचरे न फेकने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ बिमल कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रम दान से बढ़कर कोई दान नही है। राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट एक के समन्वयक डॉ रामाज्ञा सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। यह भी पढ़ें- Dumka News: एसपी कॉलेज के बीएड संकाय में गांधी जयंती की प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.