रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्थानीय विधायक ममता देवी के प्रयासों से क्षेत्र के सात विद्यालयों में मल्टी स्पोर्ट कोर्ट निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। इस पहल से ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में ही विभिन्न खेलों का नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। जिन विद्यालयों में मल्टी स्पोर्ट कोर्ट का निर्माण किया जाएगा, उनमें कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, रामगढ़, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, डिमरा (गोला), कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गोला, एसएस उच्च विद्यालय गोला, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चटाक (दुलमी), झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय दुलमी और राजब...