रामगढ़, नवम्बर 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा, झारखंड प्रदेश के बैनर तले 25 नवंबर 2026, बुधवार को डीसी कार्यालय परिसर, रामगढ़ में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। धरना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। यह जानकारी मुख्य संयोजक पंकज महतो ने दी। उन्होंने जिले में सरकारी एवं सार्वजनिक जमीनों पर कथित अवैध कब्जे और फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कहा कि शनिचरा हाट, लोहार टोला का होलिका दहन स्थल, झंडा चौक स्थित साईं मंदिर के आसपास की जमीन, राधा कृष्ण मठ कुंदरू खुर्द की जमीन, झंडा चौक का तालाब, बाजार समिति की जमीन, रांची रोड के जंगल और मरार की जमीन समेत कई सार्वजनिक स्थलों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: कॉर्पोरेट घरानों...