रामगढ़, अक्टूबर 13 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए स्पीड मीटर लगाने की मांग उठी है। आजसू मजदूर यूनियन, बिरसा मुंडा न्यू बस स्टैंड रामगढ़ के अध्यक्ष नीरज मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला उपायुक्त से शहर में स्पीड मीटर लगाने की मांग की है। नीरज मंडल ने कहा कि शहर में सड़कों का निर्माण होने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही तेज गति से हो रही है। इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सड़क सुरक्षा को लेकर रोड सेफ्टी सोसाइटी ने सौंपा दस सूत्री ज्ञापन, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट और लहरिया कट बाइक चलाने ऐसे में तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर निय...