रामगढ़, नवम्बर 9 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। शक्ति की अधिष्ठात्री मां काली की पूजा रविवार, को रामगढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पूरे श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर शहर के विभिन्न पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मां काली की भव्य प्रतिमाओं और मनमोहक पंडालों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सुबह से ही पूजा स्थलों पर भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो देर रात तक जारी रही। शहर के बंगाली टोला, दुसाध मुहल्ला काली मंदिर, एमईएस मैरेड एरिया, रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन, इंद्रा कॉलोनी रांची रोड और पतरातू बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में विधि-विधान के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की गई। विशेष रूप से बंगाली समुदाय के लोगों ने पारंपरिक बंगाली पद्धति से मां की आराधना की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अन...