रामगढ़, अक्टूबर 13 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार, को रामगढ़ शहर के विभिन्न देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने माता के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, मेन रोड स्थित माता विघ्ननेश्वरी देवी मंदिर, गोलपार स्थित माता अन्नपूर्णा देवी मंदिर, टायरमोड़ स्थित महामाया मायाटूंगरी देवी मंदिर, बजारी देवी मंदिर और चित्रगुप्त मंदिर परिसर स्थित माता दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में विशेष...