रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: रामगढ़,निज प्रतिनिधि सामाजिक कार्यक्रम के सिलसिले में गुरुवार को रामगढ़ पहुंचे हिन्दू जागरण मंच के प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा का स्थानीय होटल लॉ मैरिटल के सभागार में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के रामगढ़ जिलाध्यक्ष सत्यजीत चौधरी ने किया, जहां उपस्थित पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर विक्रम शर्मा ने संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठनात्मक मजबूती को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश देते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं, गोला क्षेत्र में हाल ही में पकड़े गए गौमांस के मामले पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और प्रशासन से निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की ...