रामगढ़, अक्टूबर 26 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र में निर्माणाधीन मकानों के खिलाफ छावनी अधिनियम, 2006 की धारा 248 के तहत कार्रवाई के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपकर प्रस्तावित कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की है। अनमोल सिंह ने पत्र में उल्लेख किया है कि 22 अक्टूबर, को हुई छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में निर्माणाधीन मकानों पर धारा 248 के तहत कार्रवाई का एजेंडा पारित किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में इस तरह की कार्रवाई से पहले स्थानीय लोगों की समस्याओं और आवास की जरूरतों पर विचार करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि छावनी परिषद क्षेत्र में पहले जी 1 यानी भूतल के अतिरिक्त एक मंजिल तक निर्माण की व्यवस्था रही...