रामगढ़, सितम्बर 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि आयकर विभाग, रांची-रामगढ़ और जिला प्रशासन, रामगढ़ के संयुक्त समन्वय से रामगढ़ में स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य करदाताओं और संबंधित पक्षों को स्रोत पर कर कटौती के प्रावधानों, अनुपालन प्रक्रिया, इससे जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम में आयकर विभाग की उप आयकर आयुक्त येशा, आयकर अधिकारी हिमांशु मिश्रा, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, आयकर निरीक्षक लवलेश सिन्हा, सुशील कुमार, कार्यालय अधीक्षक विवेक सिंह, मंतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज और अपर समाहर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्रोत पर कर कटौती की मूलभूत अवधारणा...