Ramgarh News: रामगढ़ में कृषि से जुड़े चार जिला स्तरीय विभागों की स्थापना की मांग
रामगढ़, जुलाई 7 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ विधायक ममता देवी ने राज्य की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात कर रामगढ़ जिले में जिला भूमि संरक्षण, जिला सहकारिता, जिला उद्यान, जिला कृषि विभाग की स्थापना की मांग उठाई। विधायक ममता देवी ने मंत्री को अवगत कराया कि वर्ष 2007 में रामगढ़, हजारीबाग से अलग होकर स्वतंत्र जिला बना था, लेकिन आज तक इन महत्वपूर्ण विभागों के जिला स्तरीय कार्यालय रामगढ़ में स्थापित नहीं किए गए हैं। इसके कारण जिले के किसानों को विभिन्न सरकारी कार्यों और योजनाओं का लाभ लेने के लिए लगभग 50 किलोमीटर दूर हजारीबाग जाना पड़ता है। इससे किसानों का समय और धन दोनों व्यर्थ होते हैं। उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि इन विभागों के कार्यालय रामगढ़ में स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.