रामगढ़, अक्टूबर 24 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, को सुबह 11.30 बजे रामगढ़ स्थित रोटरी क्लब में आयोजित होगी। दामोदर पुल के समीप होने वाली इस बैठक में रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो जिले के प्रमुख पदाधिकारी और संगठन केसक्रिय साथी शामिल होंगे। बैठक में आगामी 30 और 31 अक्टूबर को कांके में आयोजित होने वाले झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के तृतीय महाधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही महाधिवेशन में संगठन की भागीदारी सुनिश्चित करने और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर ठोस निर्णय लिए जाएंगे। इस संबंध में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने संगठन के प्रमुख साथियों और पदाधिकारियों से बैठक में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बैठक में महाधिवेशन...