Ramgarh News: रामगढ़ नगर परिषद के खिलाफ जेएलकेकएम का सत्याग्रह शुरू
रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और अफसरशाही के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने गुरुवार, को सुभाष चौक पर सत्याग्रह शुरू किया। आंदोलन का नेतृत्व जेएलकेएम के जिला सचिव रवि कुमार महतो ने किया। सत्याग्रह के दौरान आंदोलनकारियों ने नगर परिषद बचाव का नारा लगाते हुए बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स की समीक्षा, विकास योजनाओं, वित्तीय लेन-देन की उच्चस्तरीय जांच, सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई। आंदोलनकारियों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रैयतो को उनका हक अधिकार देना होगा: जयराम रवि कुमार महतो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.