Ramgarh News: रामगढ़ जिले में जेटेट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न
रामगढ़, नवम्बर 2 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविध परिषद द्वारा आज आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 रामगढ़ जिले में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। जेटेट परीक्षा के लिए जिलेभर में 50 परिक्षकेन्द्र बनाए गए थे । जिनमें दोनों पालियों को मिलाकर कुल 20,293 अभ्यर्थियों में से 19,050 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,243 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था। प्रथम पाली में कुल 13,734 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 12,851 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 883 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में कुल 6,559 अभ्यर्थियों में से 6,199 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 360 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.