Ramgarh News: रामगढ़ कॉलेज को मिलेगा स्टेट ऑफ द आर्ट संस्थान का दर्जा, एलुमनी एसोसिएशन ने जताई खुशी
रामगढ़, अक्टूबर 17 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड सरकार ने राज्य के आठ महाविद्यालयों को स्टेट ऑफ द आर्ट संस्थान के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इस सूची में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले रामगढ़ कॉलेज को भी शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत इस योजना में शामिल होने वाला रामगढ़ कॉलेज एकमात्र महाविद्यालय है। इस निर्णय से कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षाविदों में उत्साह का माहौल है। योजना के तहत रामगढ़ कॉलेज परिसर को पर्यावरण के अनुकूल (ईको-फ्रेंडली) बनाया जाएगा। साथ ही, कॉलेज में आधुनिक प्रयोगशालाओं, डिजिटल क्लासरूम और उन्नत अनुसंधान केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना, विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी रोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.