Ramgarh News: राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन
रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। जन्माष्टमी के अवसर पर लपंगा सीसीएल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 27 बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कृष्ण के आकर्षक रूप में सजकर पहुंचे और अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली राजनंदिनी कुमारी और मिस्टी कुमारी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में शामिल अन्य सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: देवी मंदिर में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.