रामगढ़, सितम्बर 18 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी परियोजना के पोटंगा वर्कशॉप में रातोरात नया पंडाल खड़ा कर सफलता पूर्वक देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा हुई। हुआ यूं कि 16 की रात करीब 8 बजे कोयलांचल में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसी में यहां का पूजा पंडाल पूरी तरह से पलट (तबाह हो) गया। अब यहां की पूजा समिति के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई। आनन-फानन में कारीगरों को बुलाया गया और रातोरात नया पंडाल खड़ा कर दिया गया। जो एक मिसाल है। पुराना पंडाल को खड़ा करने में 3-4 दिन कारीगर मेहनत किये थे। इसका निर्माण 1.40 लाख रुपए में किया गया था। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: केदला में शिल्प के देवता विश्वकर्मा की धूमधाम से हुई पूजा यहां पंडाल का उद्घाटन पीओ अनिल सिंह ने किया। इधर उरीमारी के साथ सयाल के जलापूर्ति सयंत्र, वर्कशॉप, जीएम कार्याल...