रामगढ़, नवम्बर 14 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रामगढ़ जिले में 15 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर कई गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने के साथ स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता और झारखंड की गौरवशाली विरासत के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।इसी क्रम में 15 नवंबर को दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत सुबह 7 बजे कोठार चौक, रामगढ़ से होगी। यहां से कैथा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समीप छठ घाट तक 'रन फॉर क्लीनलिनेस' का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: स्थापना दिवस और बिरसा जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम इसके बाद सुबह 8 बजे ...