रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ सिटी का 9 वां पदस्थापना (इंस्टॉलेशन) समारोह रविवार की रात को ला मेरिडियन, रामगढ़ में भव्य, गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में रोटरी परिवार के सदस्य, विभिन्न क्लब से पहुंचे रोटेरियन्स, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और रोटरी की पारंपरिक विधि से किया गया। अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन मुकेश तनेजा ने वर्ष 2026-27 के लिए नवगठित कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने रोटरी इंटरनेशनल की थीम स्थायी प्रभाव का सृजन के अनुरूप समाज में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन ला...