रामगढ़, सितम्बर 27 -- Ramgarh News: ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राजद का प्रतिकार मार्च, पुतला दहन कर जताया विरोधविरोध प्रदर्शन का आयोजन झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार रामगढ़ जिला राजद इकाई ने शनिवार को शहर के सुभाष चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। राजद​ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि चुनाव आयोग संविधान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की अनदेखी कर रहा है। नेताओं का कहना था कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर पर्दे के पीछे से भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की एनडीए सरकार को अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ​कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त पर...