Ramgarh News: रांची रोड रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर में 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम
रामगढ़, अक्टूबर 11 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को लेकर रामगढ़ स्थित रांची रोड रेलवे स्टेशन परिसर के दुर्गा मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यहां 11 से 20 अक्टूबर तक धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना के साथ 108 दीपों से महाआरती का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेगा। पूजा समिति के अध्यक्ष नीलम एक्का ने बताया कि रांची रोड रेलवे स्टेशन में दुर्गापूजा की शुरुआत वर्ष 1940 में तत्कालीन स्टेशन मास्टर बीएन चटर्जी ने की थी। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा पुरुलिया, पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कलाकार मदन द्वारा तैयार की जाती है। पूजा बंगाली रीति-रिवाज से संपन्न होती है। वर्धमान निवासी पुरोहित गुरुनाथ बनर्जी पूजा-अर्चना कराते हैं। समिति के कार्यकारी अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.