Ramgarh News: रहावन में वज्रपात से एक की मौत दो घायल
रामगढ़, अगस्त 6 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। वज्रपात से बुधवार की शाम रहावन गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत और दो लोग घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी लोग गांव से दूर झरना नाला के पास खेत में धान रोपनी कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरु हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक पेड़ की नीचे खड़े हो गए। कमल किशोर महतो (35 वर्ष) पिता बद्री महतो अपने शर्ट के उपर पौकेट में मोबाइल रखे हुए थे। अचानक वज्रपात हुआ और उनका पौकेट में रखा मोबाइल फट गया। वहीं पास में खड़े उनेश्वर महतो पिता फागु महतो और उपेंद्र महतो पिता स्व घनश्याम महतो घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तीनों को लेकर टीएमएच हाउसिंग कॉम्पलेक्स वेस्ट बोकारो अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने कमल किशोर महतो को मृत बताया। वहीं दोनों घायलों का इलाज चल रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.