रामगढ़, जुलाई 4 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना के आजाद मोहल्ला एवं नट मोहल्ला में शनिवार को सहिया चयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद हजरून खातून ने की। बैठक में स्थानीय ग्रामीणों एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति और देखरेख में सहिया का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के बाद रबीना खातून, पति मंजूर अंसारी को सर्वाधिक मत प्राप्त होने पर सहिया के रूप में चयनित किया गया। चयन प्रक्रिया की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीटीटी रघुप्रसाद साहू, वसंती देवी, संजय कुमार, सहिया समन्वयक सरस्वती देवी तथा पूनम सिंह शामिल थे। मौके पर मो मकसूद, सायरा खातून, मो रियाज, आस्मी खातून, इमरान खान, मो कौसर नट, मो आतीफ, मो सिकंदर नट, अफजल, मो नवी हसन, मो मिन्नत साह, मो मेराज, सलामत नट, सलीम नट, समीर न...