रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। आगामी रथ यात्रा और श्रावणी मेला को लेकर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण और अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष जोर दिया। गुरुवार को आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में शीर्षवार लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र उद्भेदन, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और निष्पादन के निर्देश दिए गए। जून माह में दर्ज और निष्पादित विशेष एवं सामान्य कांडों की समीक्षा के बाद जुलाई माह में दर्ज मामलों से अधिक कांडों का निष्पादन करने का लक्ष्य तय किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल करें सुनिश्च...