रामगढ़, जुलाई 17 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रांची रोड स्थित चाइल्ड्स वर्ल्ड स्कॉलर्स हाई विद्यालय में मंगलवार को महाप्रभु श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आकर्षक फैशन शो का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने उत्साह, आत्मविश्वास एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का अद्भुत संगम देखने को मिला। शुभारंभ निदेशक गीतांजलि जाजू, चेयरमैन गोपाल जाजू सहित अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। इसके बाद विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की मनोहारी झांकी प्रस्तुत करते हुए रथयात्रा निका...