रामगढ़, सितम्बर 3 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधिरजरप्पा स्थित सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर प्रक्षेत्र में भारी बारिश के कारण दामोदर और भैरवी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। लगातार हो रहे मूसलाधार बारिश की वजह से दोनों नदियां उफान पर है। जिससे संगम स्थल पर पानी का रौद्ररूप देखने को मिल रहा है। नदियों में आई बाढ़ के कारण प्रसिद्ध तांत्रिक घाट पूरी तरह से पानी में डूब गया है। इधर पानी का बहाव तेज होने से नदी किनारे स्थित कई फूल प्रसाद की अस्थाई दुकानें और झोपड़ियां प्रभावित हुई है। स्थानीय दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। रजरप्पा पुलिस प्रशासन और मंदिर न्यास समिति ने सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को नदी के पास या गहराई में न जाने की सख्त हिदायत दी है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बारिश बनी आफत, घरों में ...