रामगढ़, सितम्बर 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा में श्रद्धालुओं से प्राप्त दान की राशि और मंदिर की वित्तीय व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में रजरप्पा पर्यटन विकास प्राधिकार की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मंदिर के समग्र विकास के साथ वित्तीय व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।

मंदिर न्यास समिति और बैंक खातों की समीक्षा बैठक में मंदिर न्यास समिति के विस्तार, बैंक खातों से राशि की निकासी और उसके खर्च से जुड़े उपविधियों, नियमों, विनियमों और संकल्पों की बारीकी से समीक्षा की गई। खास तौर पर मंदिर में लगाए गए क्यूआर क...