रामगढ़, अगस्त 16 -- Ramgarh News: रजरप्पा। निज प्रतिनिधि रजरप्पा कोयलांचल के चितरपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान तिरंगा फहराकर उसे सलामी दी गई और राष्ट्रगान गया गया। इस क्रम में प्रखंड कार्यालय में प्रमुख द्रौपदी देवी, रजरप्पा थाना में थानेदार कृष्ण कुमार, आजसू कार्यालय में समाजसेवी पियूष चौधरी, चितरपुर कॉलेज में सचिन शफीक अनवर, कांग्रेस कार्यालय में शहजादा अनवर, डीएवी में जीएम जी राठौर, पार्षद कार्यालय में धनेश्वर महतो उर्फ़ डीएम, सविमं में पीओ ललन रॉय, राधा कृष्ण इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक राधा कृष्णा मेनन चौधरी, ऑक्सफ़ोर्ड में प्रचार्य उमा कश्यप, 20 सूत्री कार्यालय में अध्यक्ष जाक्काउलाह, बोरोबिंग पंचायत सचिवालय में मुखिया बसंती देवी, सेवई उत्तरी में मुखिया कुलदीप सिंह, चितरपुर पूर्व...