रामगढ़, अगस्त 22 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। रजरप्पा प्रोजेक्ट के कॉलोनी में गुरुवार की रात्रि 44 जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड पहुंच गया है। जिससे स्थानीय कॉलोनी, रजरप्पा स्टेडियम परिसर और आसपास के गांवों में काफी दहशत फैल गई है। इस झुंड के उत्पात और हमलों के कारण इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तथा सुरक्षा के कड़े उपाय किये जा रहे हैं। लगभग 44 हाथियों का झुंड तीन भागों में बंट कर रजरप्पा कॉलोनी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दाखिल हुआ है। जहां उन्होंने पंचायत सचिवालय में तोड़फोड़ की और फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। क्षेत्र में हाथियों ने सप्ताह भर के अंदर दो महिलाएं और एक युवक को पटककर मार चुका है। वन विभाग और जिला प्रशासन ने रजरप्पा, गोला, चितरपुर, दुलमी प्रखंडों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। वन विभाग के अधिकारी हाथियों...