रामगढ़, जुलाई 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ में शुक्रवार को विश्व इमोजी दिवस के अवसर पर कक्षा पहली से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को इमोजी के माध्यम से भावनाओं की अभिव्यक्ति, सकारात्मक संवाद और डिजिटल संचार के महत्व से परिचित कराना था। इस दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे इमोजी बनाकर अपनी खुशी, उत्साह, प्रेम, मित्रता सहित विभिन्न भावनाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय परिसर बच्चों की रचनात्मकता से उत्सवमय और आनंदमय हो उठा। प्रतियोगिता में कक्षा एक (अल्फा) से राम सहाय, अबीर मंडल, आयशा और विशांक विजेता रहे। कक्षा दो (ब्रैवो) से सचमन, ईशा प्रिया, आणविक आर्य, पूर्वी, रेयांश और दिव्यांश ने जीत दर्ज की। कक्षा ए...